द फॉलोअप डेस्क
रविवार को तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में ज़ोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम ले कम 16 लोगों की मौत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कट्टानारपट्टी इलाके में 6 अन्य घायल हो गए। इस घटना की पुष्टि फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट ने की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस दुखद घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
क्या कहा सीएम ने
उन्होंने X पर लिखा, "विरुधुनगर ज़िले के कट्टानारपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में कई लोगों की जान जाने की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं। मैंने माननीय मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु से अनुरोध किया है कि वे बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और उनकी देखरेख करने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुँचें, और प्रभावित परिवारों को सांत्वना दें।" उन्होंने स्थानीय ज़िला अधिकारियों को भी घटनास्थल पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
